देशभर से सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन करेंगे:- विनय दुबे
विजय शंकर
पटना, जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी गैर कानूनी हैं। कोरोना काल में इस सेवक को 36 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर असंवैधानिक काम किया। बिहार सरकार एम्बुलेंस चोर को बचा रही है और जन नायक पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल में डाल कर उनकी हत्या का प्रयास कर रही है।
उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे ने जन अधिकार पार्टी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही। विनय चौबे ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी और पप्पू यादव की रिहाई के लिए देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता पटना जुटेंगे।

विनय दुबे ने बताया कि पप्पू यादव का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा हैं। लोंगों से उनको मिलने नहीं दिया जा रहा हैं। कभी पटना, मधेपुरा, सुपौल तो कभी दरभंगा जिला इन्हें ले जाकर इनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रूडी ने एम्बुलेंस घोटाला किया हैं उनके घोटालों की लिस्ट लम्बी हैं। इस कारण ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटना पड़ा हैं।

जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि जब छपरा की जनता एम्बुलेंस के अभाव मेंअपना दम तोड़ रही थी। उस वक्त राजीव प्रताप रूडी दिल्ली में बैठकर 40 एम्बुलेंस छपरा स्थित अपने आवास पर अपने लिए रखे थे। रूडी एम्बुलेंस में जी पी बस इस कारण से लगाया था कि वो आपके घर से बाहर नहीं जा सके। एम्बुलेंस मामले में बिहार सरकार को महामारी एक्ट के तहत राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजू दानवीर सहित कई नेता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *