सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक व्यवहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों का प्रतिबिंब दिखाई देता है

नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना : बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न से नवाजे जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बयान जारी कर कहा की इस खास पल का इंतजार बिहार की जनता को लंबे अरसे से था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समाजवाद के वटवृक्ष जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत थे और आज एनडीए की सरकार में उनका सपना पूरा हुआ है।

इस एतिहासिक कदम के लिए बिहार के समस्त जनता की ओर से हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने समाज के सच्चे रत्न को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। जननायक कर्पूरी ठाकुर अपने व्यक्तित्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से राजनीति का आदर्श उदारहण पेश किए। बातौर मुख्यमंत्री उन्होंने सामाजिक न्याय की विचारधारा को अपनी नीतियों के माध्यम से सरजमीं पर उतारने का काम किया।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर राजनीति में परिवारवाद की विकृत मानसिकता के घोर विरोधी थे। आज हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक पदचिन्हों पर चलकर समाजवाद की धारा को मजबूत कर रहें हैं। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के राजनीतिक व्यवहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों का प्रतिबिंब दिखाई देता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *