• जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का नालंदा, जमुई, बांका एवं मुंगेर जिलों में कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम।

विजय शंकर 

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम के चौथे दिन नालंदा, जमुई, बांका एवं मुंगेर गए। इस दौरान वे नालंदा के अस्थावां से होते हुए मुंगेर के गंगटा एवं देघरा के सुंदर लाल सिंह उच्च विद्यालय और बांका के बेलहर प्रखंड स्थित शिवलोक (वाया समुखिया मोड़, इंग्लिश मोड़, पुनशिया रोड) एवं बौंसी प्रखंड स्थित सिंहेश्वरी ग्राम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के आवास पर गए। रास्ते में जगह-जगह जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री जयंत राज, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक मनोज यादव, ललित मंडल, प्रदेश महासचिव डॉ. बिपिन कुमार यादव, जमुई जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, बांका जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार, जदयू खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, युवा जदयू के प्रभारी बिशन कुमार बिट्टू समेत कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री आरसीपी सिंह ने इस दौरान बांका के शिवलोक में कहा कि कार्यकर्ता सूर्य की तरह होते हैं, जो पार्टी को ऊर्जा देते हैं, उष्मा देते हैं और उन्हीं से पार्टी को रोशनी और आभा मिलती है। आप सभी अपनी ऊर्जा का स्तर हमेशा ऊँचा रखिए। जिसकी ऊर्जा का स्तर जितना ऊँचा होगा वो उतनी ही ऊँचाई पर जाएगा। हमारे नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आप ही की बदौलत लगातार 16 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं और मैं भी आज अगर मंत्री के रूप में आपके बीच हूँ तो इसका श्रेय आप ही को जाता है।

श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले लोग कहा करते थे कि जदयू में नेता हैं लेकिन संगठन नहीं। आज हमारा संगठन बूथ तक है। हमने इसके लिए भले ही आपको उत्साहित किया हो, आपका मनोबल बढ़ाया हो, लेकिन काम तो आप कार्यकर्ता साथियों ने ही किया है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि न केवल हमारे नेता और हमारा संगठन बल्कि हमारे कार्यकर्ता भी सर्वश्रेष्ठ हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *