vijay shankar

पटना : बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि बिहारी जनता के विश्वास के प्रतीक बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं। इंडिया गठबंधन लाख जनविश्वास रैली कर ले, लेकिन जनता का विश्वास वे कभी हासिल नहीं कर सकते। विश्वास कमाया जाता है, यह खैरात में मिलने वाली चीज नहीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बीस मिनट के अपने लंबे भाषण में एक बार भी अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने 15 साल के लालू-रबड़ी सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं गिनवाई। यह एक किस्म की आत्म-स्वीकृति है कि राजद का शासनकाल बिहार की जनता के लिए काला इतिहास रहा है।

तेजस्वी यादव मंच से मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाखों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी का श्रेय ले रहे थे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिला था। प्रदेश का बच्चा-बच्चा भी इस बात से अवगत है कि एनडीए सरकार की सात निश्चय पार्ट-2 में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा श्री नीतीश कुमार ने किया था। जिसे साकार करने के लिए वो अंतर्मन से जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार की देन है कि तेजस्वी यादव को आज राजनीतिक पहचान मिली। उनकी उम्र से अधिक हमारी पार्टी का राजनीतिक इतिहास रहा है। जिन्हें अपने इतिहास का ज्ञान और भविष्य का कोई ठौर-ठिकाना नहीं है। जिनके दर्जनों विधायक आज की तारीख में नियंत्रण से बाहर जा चुके हैं वो लोग जद(यू0) के भविष्य पर बयानबाजी कर रहे है, यह वाकई में हस्यास्पद है।

साथ ही श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि अपने-अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए देशभर के सारे भ्रष्टाचारी गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। इनमें से किसी को भी देश के गरीब,युवाओं और महिलाओं की कोई चिंता नहीं है, इनकी चिंता सिर्फ अपने परिवार के लोगों को किसी भी तरह राजनीति में सेट करने की है। बिहार की जनता इनकी असलियत को बखूबी जानती है, चाहे लाख जतन कर लें मगर इनकी दाल नहीं गलने वाली है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सत्ता की भूख और निजी स्वार्थ ने सारे भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर साथ आने के लिए मजबूर किया है मगर इनकी महत्वाकांक्षा कभी पूरी नहीं होगी। देश की जनता 2024 लोकसभा चुनाव में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी दलों के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का मन बना चुकी है। जनता इनके कुकर्मों का हिसाब जरुर चुकता करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed