रांची ब्यूरो

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज  राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से राज भवन में भेंट कर झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने पद पर बने रहने हेतु कहा।

इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल महोदय के समक्ष झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा (माले) के नेता व विधायकगण के साथ झारखंड राज्य में अपने नेतृत्व में सरकार गठन हेतु दावा प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर उन्होंने विधायकों की सूची भी समर्पित की।

उल्लेखनीय है कि आपराधिक मामले में फंसने और जेल जाने के बाद हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चंपई सोरेन मुख्य्मंत्री बनाए गए थे। कोर्ट से जमानत के बाद फिर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *