#अन्य असाध्य रोग भी होंगे सूचीबद्ध
नवराष्ट्र मिडिया ब्यूरो
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत प्रभावित सुपात्र व्यक्तियों की चिकित्सा हेतु विभागीय स्तर से चिकित्सा सहायता अनुदान की राशि 5.00 लाख रूपये को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने एवं पूर्व से स्वीकृत असाध्य रोगों की सूची में अन्य असाध्य रोगों को सूचीबद्ध करने से सम्बन्धित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता में हर्ष व्याप्त है ।
जरुरतमंदों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने असाध्य रोग के इलाज के लिए पूर्व में दी जा रही 5.00 लाख रूपये की राशि को पर्याप्त नहीं मानते हुए राशि में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया था। इसके उपरांत राशि को बढ़ा कर 10 लाख रूपये किया गया। अब सभी जरुरतमंदों को असाध्य रोग के इलाज में काफी मदद मिलेगी।