सुरभि सिन्हा 

मेदिनीनगर (पलामू) : पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का असर पलामू जिले के मेदिनीनगर में भी दिखा। यहां आप की महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न मनाया और ढोल नगाड़ो के साथ जुलूस निकाला।

इस मौके पर आप पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष वंदना कुमारी ने पंजाब में आप को जीत की बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में आप की जीत सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। आप पार्टी दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी निश्चित ही अच्छा कार्य करेंगी। पंजाब में आप पर हर किसी की निगाह थी और अब वहां आप की जीत के बाद पूरे देश की जनता काफी खुश है। आप पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उससे जनता को काफी उम्मीदें हैं और आप इसपर खरा उतरेगी।

इस मौके पर नीतू ठाकुर, हेमंती देवी, कांति देवी, रीता देवी, मंजु सिंह, नीतू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आप की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *