नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक रांची कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पूरे एक महीने का रिव्यू लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा मौजूद थे।

बैठक में प्रभारी के समक्ष अध्यक्ष अभिजीत राज ने पूरे प्रदेश के जिला प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें जमशेदपुर से साकची काशीडीह निवासी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू को बोकरो का प्रभारी एवं सह प्रभारी शिवनंदन सिंह शिबू को बनाया गया हैं। पश्चिम सिंहभूम का जिला सह प्रभारी संजीव रंजन, कोडरमा जिला का सह प्रभारी मोहम्मद नौशाद समेत रांची का जिला प्रभारी सत्यम सिंह को बनाया गया हैं। पांचो युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जमशेदपुर के रहने वाले हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *