bihar bureau
पटना : भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सोमवार को प्रदेश जद(यू.) कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने जेपी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को समाजवाद का पुरोधा का बताया।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम कर दी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जेपी के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। जेपी ने भारत में न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए कड़ा संघर्ष किया। स्वतंत्र भारत में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जेपी भ्रष्टाचार को देश के लिए बड़ा खतरा मानते थे। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने बड़ा आंदोलन चलाया।
उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जनता के विकास के लिए हमेशा जनता की सरकार चाहते थे। आज उनके सपनों को साकार करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ समावेशित विकास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर बिहार के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को जेपी के विचारों से सीख लेने की जरूरत है।
उक्त अवसर पर सांसद श्री चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारीगण डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री मृत्युंजय कुमार सिंह प्रदेश महासचिव, श्री मनीष कुमार प्रदेश सचिव एवं श्री वासुदेव कुशवाहा प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव श्रीमती मालती सिंह व श्रीमती किरण रंजन, प्रवक्ता श्री अरविन्द निषाद, श्री रामचरित्र प्रसाद, श्री नन्दकिशोर कुशवाहा, श्री पप्पु निषाद, श्री राजेश पाल, श्री विरेन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती देवयन्ति यादव, श्री प्रवीण चन्द्रवंशी, श्री ओमप्रकाश सिंह सेतु, श्री आसिफ कमाल और श्री राजकिशोर सिंह कक्कू सहित कई अन्य गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त आशय की जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।
