बिहार विधानसभा चुनाव में अभाकाम वजूद मजबूत करेगी : अध्यक्ष विजय कुमार

आज कायस्थ समाज का राजनीतिक वजूद मिट रहा है : अनिल कुमार सिन्हा

स्वामी विवेकानंद ने विश्व में अपना लोहा मनवाया था: राकेश कुमार सिन्हा

महिलाएं कायस्थ संगठन में निभाएं भागीदारी: सुषमा सिन्हा

स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, परिचर्चा आयोजित

 

विजय शंकर

पटना । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश से तत्वावधान में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जिसमें मौर्यालोक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया गया । माल्यार्पण के बाद महासभा के प्रदेश कार्यालय, पिरमुहानी में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासमा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि समाज के लोगों की राजनितिक तौर पर उपेक्षा हो रही है। सारे दलों में उपेक्षा है जो चिंता का विषय है जबकि समाज का अतीत समृद्ध रहा है। समाज ने देश को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भी दिया है। महासभा इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वजूद मजबूत करेगी। रणनीति बनाकर अपने उम्मीदवारों को उतारने का काम करेगी। राजनीतिक रसूख रखने वाले समाज के पुराने लोगों को और महासभा से जुड़ने वाले समाज के नए युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। प्रांतीय सम्मेलन भी महासभा करेगी जिससे समाज के लोगों को भागीदारी दिलाई जा सके।

महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक अंतर्राष्ट्रीय नेता बन गए थे जबकि वे मात्र 40 साल ही जी पाए थे । उन्होंने कहा, आज समाज का राजनीतिक वजूद मिट रहा है, इसको फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा। इस बार के चुनाव में दलों में दावेदारी की जाएगी।

महासभा के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिंहा ने कहा कि महासभा पूर्वजों की जयंती और पुण्यतिथि मनाने के साथ साथ राजनीतिक रुप से मजबूती के लिए प्रयास चल रहा है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व में अपनी छाप छोड़ी थी, जिसको विश्व ने लोहा माना था।

प्रचार प्रसार के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाना गर्व की बात है क्योंकि उन्होंने यह संदेश दिया था कि जबतक लक्ष्य पूरा नहीं हो उसे लेकर प्रयास छोड़ना नहीं चाहिए।

प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुषमा सिन्हा ने कहा कि महिलाओं का वजूद संगठन में मजबूत करने में लगे हैं और अगले चुनाव में निर्णायक योगदान महिलाओं का भी होगा।

इस मौके पर पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार, अशोक कुमार, कमलनयन श्रीवास्तव, विजय शंकर, रवि कुमार, अमर सिन्हा, युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद उर्फ गोलू, मुकेश कुमार लाल, माला सिन्हा, स्वीटी सिन्हा, राजेश वर्मा, संजय कुमार शरण, राकेश अम्बष्ठा,अमरेश प्रसाद, अमरेश कुमार सिन्हा, अरुण माइकल, शैलेश कुमार, जयशंकर प्रसाद,देवराज, राजेश कुमार कंठ, मुरारी कुमार आदि शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *