पी एंड टी क्लब में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित

विजय शंकर

पटना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को डॉ मदन मोहन मालवीय सांस्कृतिक केंद्र , पी एंड टी क्लब, आर ब्लॉक में होली मिलन समारोह का संगीतमय आयोजन किया गया जिसमें के समाज के तमाम जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं समेत बिहार प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व विधानपर्षद रणवीर नंदन, विधायक संजीव चौरसिया समेत प्रदेश के कई राजनेता शामिल हुए । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सुरुचि भोज में भाईचारे का रंग दिखा और समाज के सभी लोग आपसी भेदभाव भूलकर एकजुटता के साथ होली के रंग में डूब गए ।


यह जानकारी देते हुए महासभा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारी वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा और होली मिलन समारोह के संयोजक व पटना के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार के होली मिलन समारोह में सबकी भागीदारी यह दर्शाती है कि कायस्थ समाज की एकजुटता बरकरार है।

मौके पर महासभा के प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा सिन्हा, मीडिया प्रभारी विजय शंकर, युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद उर्फ गोलू, माला सिन्हा, रवि कुमार,अशोक कुमार, अमरेश प्रसाद, अरुण माइकल, शैलेश कुमार,राजेश वर्मा,अमरेश कुमार सिन्हा,मुकेश कुमार लाल आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *