सुबोध,
किशनगंज। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार “एक दिया विधिक सेवा के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में किशनगंज जिला के कुल 18 छठ घाटों पर कुल 21 पारा विधिक स्वयसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें स्वयंसेवकों ने विधिक सेवा से संबंधित प्रक्रिया हेतु छठघाट पर जागरूकता अभियान चलाया।
इस मौके पर प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक छठ घाटों पर आमजनों व छठवार्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त की जाने वाली मुफ्त विधिक सेवा से संबंधित प्रक्रिया, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न योजनाओं, पुलिस थाणे में आमजनों के अधिकार एवं आगामी दिनांक – 12नवम्बर2022 को यहा व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के संबंध में जानकारी हेतु पम्फलेट/हैंडबिल लोगों में वितरित करते हुए दिखे । जगह – जगह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर भी छठ घाटों पर लोगों में विधिक जानकारी हेतु लगाए गए थे ।
छठ घाटों पर मुख्य रूप से पारा विधिक स्वयं सेवक मेें प्रमुख कमलेश कुमार साह, नमिता सिन्हा, तराना तहरिम, पूजा मोदक, राजेश कुमार शर्मा, मो०सलमान, पूर्णिमा कुमारी, ईरशाद आलम, गुलाम हुसैन, रिंकू कुमार बसाक, सुभाष कुमार साह, प्रियंक कुमार झा , रवि कुमार सिंह, दिलीप कुमार राम, मो० शाहनवाज, राज कुमार ठाकुर, सीमा देवी आदि छठ घाटों पर जागरूकता करते हुए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *