सुबोध,
किशनगंज। जिले में मुहर्रम का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जवाबदेह प्रशासनिक एवं सामाजिक तंत्र के सभी अधिकारियों कर्मियों सहित मिडिया तंत्र सभी को जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने सराहाना की और धन्यवाद दिया है।
डीएम ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार संपन्न कराने में लगे जिले के वरीय पदाधिकारी, दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान,विधुत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित मिडिया कर्मियों ने अपने-अपने जवाबदेही को निभाने में अपना सम्पूर्ण कुशल योगदान दिया है।साथ ही जिलावासियों ने भी आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का परिचय दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुरे जिले में विभिन्न स्थानों पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहर्रम का जूलूस अपने-अपने गंतव्य तक पहुंची इस दौरान कोई अप्रिय घटना तथा विधि-व्यवस्था भंग नहीं हुई है ।ऐसे सराहनीय भुमिका के लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।