सुबोध,
किशनगंज।जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री किशनगंज के द्वारा ई.भी.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
प्रत्येक माह ई०भी०एम० वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में आज दिनांक – 29.08.2022 को माह अगस्त 2022 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। निरीक्षण के क्रम में ई०भी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ई०भी०एम० वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ई०भी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निदेश दिया गया। ई०भी०एम० वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *