सुबोध,
किशनगंज27 दिसम्बर । जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी, के अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज सांसद डॉ जावेद आज़ाद एवं किशनगंज सदर विधायक इजहारूल हुसैन जी मौजूद रहें ।
बैठक में सर्वसम्मति से भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार कार्यक्रम “हाथ से हाथ जोड़ो” एवं 5 जनवरी से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा बिहार के संबंध में जिला कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता अपनी भागीदारी देंने का संकल्प लिया है।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, भारत जोड़ो यात्रा के जिला सांयोजक अबसारूल हुसैन, किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, सदर विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात उर्फ डब्लू, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, महिला जिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, कांग्रेस नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अहमद, विचार मंच चेयरमैन नीरज कुमार, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा खातून, महिला नेत्री इला देवी, महिला नेता बिंदु देवी, सोशल मीडिया के नवनिर्मित जिला अध्यक्ष सहजाद आजम, कांग्रेस जिला महासचिव तौसीफ अंजार, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास जी, ठाकुरगंज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश जैन, ठाकुरगंज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जुनैद आलम, ठाकुरगंज युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मो सरफ़राज़ , ठाकुरगंज युवा कांग्रेस नेता मो सलीम, पोठिया युवा कांग्रेस नेता मो. सारिक, युवा कांग्रेस नेता वसीम अख्तर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, पूर्व सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी,कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम, ठाकुरगंज कांग्रेस नेता , तेज नारायण युवा कांग्रेस के तेज तर्रार साथी शौकत अली, कांग्रेस नेता मो वाहिद, कांग्रेस नेता मो अबसार, कांग्रेस नेता मो गुड्डू , युवा कांग्रेस नेता शुभम कुमार दास, युवा कांग्रेस नेता गौतम कुमार, आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद डॉ जावेद आज़ाद एवं सदर विधायक इजहारूल हुसैन पार्टी जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी ने नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शफी अहमद, नवनिर्मित कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मो. सहजाद आज़म, नवनिर्वाचित ठाकुरगंज विधानसभा अध्यक्ष जुनैद आलम, नवनिर्वाचित ठाकुरगंज विधानसभा उपाध्यक्ष मो सरफ़राज़ आलम को माला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाए दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed