*केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ कार्यक्रम में हुआ भव्य स्वागत

* स्थानीय लोगों ने भारत को विकसित बनाने में योगदान देने का लिया संकल्प

सुबोध,
किशनगंज 24 दिसम्बर (आससे)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जागरूकता कार्यक्रम तहत बहादुरगंज के झिंगाकांटा (गोवर्धन चौक) पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्थानीय मुखिया और त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधि द्वारा भव्य स्वागत किया गया।केन्द्रीय मंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत आदि के स्थानीय लाभुको को स्वीकृति पत्र प्रदान भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य सचेतक विरोधदल‌ बिहार विधान पार्षद डॉ.दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहें।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उपस्थित स्थानीय लोगो को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलवाया।साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के लोगों एवं‌ भारत का विकास ही केन्द्र की प्राथमिकता है ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकाश का संकल्प हम सभी ने लिया है। जिसमें आप लोगों का योगदान सराहनीय है और आगे भी आपका योगदान से ही भारत का विकास होगा।
केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगो को संबोधित कर केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाएं और‌ योजना के लाभूकों‌ को उनको मिलने वाली उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित केंद्र की अन्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी।
जिले के सभी 125 पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आयोजन स्थल से संबंधित जन प्रतिनिधि एवं प्रखंड के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवम्बर से 26 जनवरी 2024 तक जिले में संचालित है। इस दौरान प्रतिदिन दो पंचायतों में कैम्प आयोजित कर लोगों को भारत सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ।भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। बीडीओ तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *