vijay shankar

पटना, 19 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फ्लॉप साबित हो रही है। इसमें आम जनता की कोई भागीदारी नहीं है। देश की जनता जान चुकी है कि इस यात्रा में जनता का कोई हित निहित नहीं है। बल्कि कांग्रेस के युवराज अपनी राजनीति चमकाने के लिए सियासी नौटंकी कर रहे हैं।
श्री यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा सही मायने में ‘ भारत तोड़ो अन्याय यात्रा है ‘ जिसका मकसद आम जनता के बीच नफरत फैलाना है। इस यात्रा में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोप है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम के जोरहाट शहर के अंदर दूसरे मार्ग से ले जायी गयी, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गये। जबकि इस यात्रा के लिए दूसरे मार्ग की अनुमति दी गई थी। अनुमति मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से जाने के आरोप में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना है। यात्रा में शामिल लोगों को न तो आम जनता की सहूलियत का कोई फ़िक्र है और न ही देशहित का। सभी लोग इस यात्रा के बहाने मौज-मस्ती करने में जुटे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *