3 की मौत 26 घायल,  केवलारी पुलिस जांच में जुटि

Yogesh suryawanshi 06 अप्रैल,शनिवार

सिवनी/केवलारी : केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानागढ़ के समीप देर रात्रि एक सड़क हादसा हो गया। जहां पुलिस बल से भरी बस एवं कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। और 26 जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडला वापस जा रहे थे। तथा मंडल तरफ से एक बस पुलिस जवानों को लेकर सिवनी तरफ की जा रही थी। जहां लगभग रात्रि 1 बजे धानागढ़ के समीप दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडला निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी, पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने केवलारी पुलिस और 108 वाहन में दी। जहां एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को समुदाय सिविल

अस्पताल केवलारी लाया गया जहां निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां सड़क पर गड्ढे हैं। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *