Yogesh suryawanshi,26 दिसम्बर 2023

सिवनी/पलारी, केवलारी थाना क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ 28 वर्षीय CHO डॉ.वर्षा अनामिका राय पिता शिक्षक- येजेन्द्र राय की बाथरूम में मौत हो गई है। वे वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं।

अपने साथियों के साथ चिकित्सक डॉ. अनामिका राय की मथुरा वृंदावन गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर अनामिका गेस्ट हाउस में स्नान के दौरान बेहोश हुई थीं। साथी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। वे वृंदावन में एक गेस्ट हाउस में अपने कुछ साथियों के साथ ठहरीं थीं। बाथरूम में नहाने गई थीं डॉक्टर अनामिका काफी देर तक कोई आवाज न आने पर साथियों ने निकाला था।

सिवनी जिले से आधा दर्जन साथियों संग मथुरा वृंदावन में मंदिरों के दर्शन को आई 28 वर्षीय चिकित्सक की मृत्यु हो गई। साथियों के अनुसार युवती स्नान करने बाथरूम में गई थी और बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए ब्रज हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

मथुरा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के सामने गेस्ट हाउस में 26 दिसंबर को सिवनी जिले से आधा दर्जन युवक और युवतियां आकर ठहरे थे।

पुलिस को मृतक युवती के साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी लोग मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन कर गेस्टहाउस पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में शामिल पलारी निवासी येजेन्द्र राय की 28 वर्षीय बेटी डॉ.वर्षा अनामिका राय स्नान के लिए बाथरूम में गई थीं।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिला। जब दरवाजा खोला तो अनामिका बेहोश मिलीं। जिसे लेकर सभी साथी ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।कल सुबह तक अपने ग्रह ग्राम पलारी पहुँचेगे पलारी स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *