संजय श्रीवास्तव
आरा। जन विश्वास रैली को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक
एंकर। 1 मार्च 2024 को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी कि बैठक जिलाध्यक्ष अशोक राम कि अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शहिद भवन में आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आहूत महागठबंधन कि जन विश्वास रैली कि सफलता को लेकर किया गया जिसमें राहुल गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी शिरकत करेंगे । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि उक्त रैली में भोजपुर जिला कांग्रेस कि भुमिका हमेशा की तरह ऐतिहासिक होगी शहीद भवन से दर्जनों गाड़ियों से सैकड़ों लोग जानें कि पुरी तैयारी कर चुके हैं तथा बहुत सारे लोग ट्रेन से भी जानें कि तैयारी किए हुए हैं इसके साथ ही शहर के चौंक चौराहा पर महागठबंधन का होल्डिंग बैनर लगाए जाने के साथ साथ जन जागरूकता का कार्य भी किया जा रहा है हम सभी कांग्रेस जन इस बैठक के माध्यम से भी जिलें वासियों से अपील करते हैं कि जिले कि उपस्थित अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में AICC सदस्य डाक्टर शशि कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम उपाध्याय, प्रदेश प्रतिनिधि पन्नग कुमार त्रिपाठी, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, पार्टी प्रवक्ता बिरेन्द्र मिश्रा, सत्य प्रकाश राय, रजी अहमद, डाक्टर अमित द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह, नन्द जी राम, अरविंद सिंह ,गोपाल कृष्ण गोखले, अशोक यादव, सत्यनारायण सिन्हा, रविन्द्र कुमार रवि, लाल मोहन सिंह, शत्रुघ्न ,घनश्याम चौधरी, लुटावन चौरसिया, रविन्द्र तिवारी आदित्य नारायण सिंह थे।
