Yogesh suryawanshi 03 फरवरी, सोमवार

 

सिवनी: छिंदवाड़ा नागपुर रोड पर स्थित शंकराचार्य चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर का पाटोत्सव सोमवार को उत्साह से क्षेत्रवासियों ने मनाया। रिद्धि-सिद्धी के साथ विराजे भगवान श्रीगणेश को 56 व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। 108 दीपों के प्रज्जवलन कर दीपदान किया गया। 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित हरिशंकर तिवारी ने बताया कि पूजन कार्यक्रम की श्रृंखला में सुबह 8 बजे भगवान श्रीगणेश के अभिषेक व श्रृंगार के साथ प्रारंभ हुई। श्रृंगार के बाद सुबह की भव्य आरती की गई। मां सरस्वती का पूजन वंदन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे भगवान श्रीगणेश को 56 व्यंजनों का महाभोग लगाकर श्रीगणेश चालीसा का पाठ का क्रम चलता रहा। दोपहर 3 बजे से हवन-पूजन तथा इसके बाद शाम 6 बजे 108 भव्य आकर्षक दीपों के प्रज्जवलन के साथ दीपदान किया गया। रात 8 बजे भगवान श्रीगणेश की महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रात में भजन कीर्तन का क्रम चलता रहा। कार्यक्रमों में भक्तों ने पाटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता वरदमूर्ति भगवान श्रीगणेश, ज्ञान तथा संस्कार की देवी वीणाधारनी मां सरस्वती के पूजन वंदन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *