Yogesh suryawanshi 17 अप्रैल,बुधवार
सिवनी : शिव की नगरी सिवनी के ह्रदय स्थल गांधी चौक शुक्रवारी में रामजन्म उत्सव समिति के तत्वाधान में रामलाल का जन्मोत्सव पर्व विधि विधान के साथ प्रखंड पंडितो के सानिध्य में हुआ।
दोपहर हवन पूजन के बाद गांधी चौक से विशाल श्री राम शोभायात्रा निकाली गई जिसमे श्री राम दरवार की मनमोहक झाकिया को देखने उमड़ा विशाल जनसमुदाय हजारों की संख्या में रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों से गूंज उठा नगर साथ ही श्री राम की धुनों पर थिरकते दिखे नर नारी नगर के काली चौक, बरघाट नाका, शुक्रवारी होते हुए नेहरू रोड से गिरजा कुंड,दुर्गा चौक, मठ मंदिर, होते हुए छिंदवाड़ा चौक,महावीर मढिया,शंकर मढिया,नगर पालिका चोक होते हुए पुनः नेहरू रोड से गांघी चौक पहुँची जहाँ पर सभी भक्तजनों को प्रसाद बितरण किया गया। राम जन्म उत्सव समिति ने सभी सामाजिक धार्मिक राजनीतिक संगठनों युबाओ मातृशक्ति व सनातनियो ने इस विशाल शोभायात्रा में सम्लित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।