Yogesh suryawanshi 31 दिसम्बर, मंगलवार

 

सिवनी : अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा के नेतृत्व में भाजपा के जिला महामंत्री अजय डागोरिया को संस्था का राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति किया गया।अजय डागोरिया सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान में संवैधानिक उपायों व प्रयासों से वाल्मिकी समाज के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि अजय डागोरिया विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों से जुड़े रहे है जिनकी

सक्रियता के चलते वह वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री है। इसके अलावा अजय डागोरिया विधानसभा केवलारी के विधानसभा प्रभारी, अनुसूचित जाति जनजाति, अत्याचार निवारण समिति के सदस्य, वाल्मिकी समाज सलाहकार मंडल के सदस्य, पवन पुत्र व्यायामशाला टैगोर वार्ड के अध्यक्ष एवं जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे है। अजय डागोरिया को मिली जिम्मेदारी के लिए ईष्ट मित्रो शुभचिंतकों, व परिजनों ने शुभकामनाएं दी एवं बधाई उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *