सदाशिव की 61 फिट ऊची प्रतिमा का हुआ लोकार्पण,श्री सदगुरू प्राकटय उत्सव मनाया गया

Yogesh suryawanshi 05 जुलाई,शुक्रवार

टीकमगढ़/ छिपरी : टीकमगढ़ जिले के छिपरी में 61 फिट ऊची सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण एवं श्री सदगुरू रविशंकर जी महाराज के प्राकटय उत्सव 05 जुलाई को मनाया गया। इस

आयोजन में प्रदेश के मुखिया डॉ, मोहन यादव के करकमलों से सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण करने 05 जुलाई 4 बजे छिपरी पहुँचें। किया प्रतिमा का लोकार्पण के साथ ही प्रदेश के मुखिया ने छिपरी का नाम बदलकर मातृ धाम रखा साथ ही मातृ धाम बनेगा पर्यटक केंद्र, क्षेत्र में लगे उद्योग शासन की ओर से दी जाएगी सभी प्रकार की सुविधा। सद्गुरु श्री रविशंकर जी महाराज के द्वारा माँ शारदा देवी के पूजन के पश्चात विशाल भंडारा सुवह 10 बजे से रात्रि तक चलता रहा। महाराज श्री ने बताया कि 05 जुलाई को महाराज श्री का जन्म हुआ था।और आज ही दिन रायपुर में भव्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ। ओर आज ही दिन सदाशिव की 61 फिट ऊची प्रतिमा का लोकार्पण हुआ। महाराज श्री की जन्मस्थली में पूर्व में भी धार्मिक अनुष्ठान होते आये हैं।और दूरदराज से आये लाखो श्रद्धालुओ भक्तजनों ओर शिष्यों को साधुबाद, धन्यबाद एवं आशिर्बाद दिया इस धार्मिक आयोजन में धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *