ग्राम फुलारा में कजलिया मेला धूमधाम से संपन्न

 

Yogesh suryawanshi 11 अगस्त, सोमवार

 

सिवनी/फुलारा : 128 वर्षों से चली आ रही कजलिया मेले की ऐतिहासिक परंपरा इस वर्ष भी ग्राम फुलारा में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। यह परंपरा सक्सेना परिवार द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी निभाई जा रही है। कार्यक्रम में संगीतमय आल्हा गायन के साथ विभिन्न शैला मंडलों ने भाग लिया।

 

इस वर्ष प्रतियोगिता में श्री राजराजेश्वरी शैला मंडल एरपा, श्री बजरंग शैला मंडल पिपरिया, आदर्श शैला मंडल हरणभाटा, श्री शारदा शैला मंडल कामठी सहित कई मंडलों ने हिस्सा लिया।

 

परिणामों में प्रथम पुरस्कार शैला मंडल पिपरिया, द्वितीय पुरस्कार शैला मंडल एरपा, तृतीय पुरस्कार शैला मंडल हरणभाटा और चतुर्थ पुरस्कार शैला मंडल कामठी को मिला। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में सक्सेना परिवार के सदस्य, हजारों की संख्या में महिलाएं, माताएं-बहनें और क्षेत्रवासी शामिल हुए और पारंपरिक उल्लास के साथ कजलिया पर्व का आनंद लिया।

 

> “यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भाईचारे और 128 साल की अमूल्य धरोहर का उत्सव है,” — सक्सेना परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *