Yogesh suryawanshi 16 जुलाई,मंगलवार

सिवनी :  राष्टीय अध्यक्ष रुकमणी सनोडिया के तत्वाधान में जिले के किसान मित्र दीदी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा म.प्र. में 27000 किसान मित्र दीदी पिछले 15 वर्षों से कार्य कर रहे थे। जिनको 31 दिसम्बर 2019 को कांग्रेस सरकार ने भाजपा व संघ के कार्यकर्ता बताकर कार्य से पृथक कर दिया था। 2020 में पुनः म.प्र. में भाजपा की सरकार बनी थी तब से लेकर संगठन के द्वारा निरंतर मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी. कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल जी से निरंतर निवेदन आग्रह किया गया था। वर्ष 2023 के विधानुसभा चुनाव से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल जी ने पूर्ण आश्वासन दिया था कि म.प्र. में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस द्वारा हटाये गये 27000 किसान मित्र दीदी को बहाल करेंगे तथा बहाल करने की प्रक्रिया भी की गई तब तक नवीन सरकार का गठन हो गया। नवीन सरकार के द्वारा उक्त पत्र क्र. में डिजिटल क्रोप सर्वेयर की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। उक्त सर्वेयर भर्ती प्रक्रिया को पूर्व किसान मित्र दीदी से पृथक रखा जावे तथा पूर्व के 27000 किसान मित्र दीदी को बहाल कर कार्य पर यथावत रखा जावे। यदि उक्त दोनों (डिजिटल क्रोप सर्वेयर, किसान मित्र दीदी) पदों को समायोजित किया जाता है, तो किसान मित्र दीदी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसमे किसान मित्री दीदी में रुकमणी सनोडिया, राकेश सूर्यवंशी,दयालु मरकाम,कुमारी सम्पतिया वट्टी, यशवंत सिंह चौहान,उत्तम सनोडिया, सुलोचना सनोडिया,सहित अन्य किसान मित्र दीदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *