घर में घुसा बुलेरो वाहन

 

Yogesh suryawanshi 01 अक्टूबर, रविवार

 

सिवनी/बंडोल : जिले के NH 44 जबलपुर मार्ग पर बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया में रविवार सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन बाइक से जा रहे शिक्षक दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला खिरखिरी में पदस्थ व्रतचंद साहू निवासी खिरखिरी उम्र लगभग 61 वर्ष अपनी पत्नी अनीता साहू उम्र लगभग 55 वर्ष के साथ रविवार को सुबह लगभग 11 बजे बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक जब गांव खमरिया के समीप पहुंची तभी वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से पति-पत्नी दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साहू के एक पुत्र जबलपुर हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर पदस्थ होना बताया गया वहीं दूसरी बेटी इंजीनियर है व एक अन्य पुत्री अध्यनरत है। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *