कल्चुरी प्रज्ञा सम्मान

Yogesh suryawanshi 30 मई, शुक्रवार

सिवनी : कलचुरी फाउंडेशन सिवनी के तत्वाधान में कक्षा 10 वी और 12 वी परीक्षा 2025 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के स्वजातीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। उक्त सम्मान समारोह आई पी एस स्कूल लूघरवाड़ा में 31 मई दोपहर 01 बजे से आयोजित है जिसमें सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जावेगा।चूकि कलचुरी समाज की बेटी प्रज्ञा जयसवाल सिंगरौली ने 500 में से 500 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है और कीर्तिमान रचा है तो यह सम्मान समारोह भी इस बेटी प्रज्ञा के नाम से “कलचुरी प्रज्ञा सम्मान” समारोह दिए जाना प्रारंभ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *