Yogesh suryawanshi 09 अप्रैल मंगलवार

सिवनी : चैत्र नवरात्र पर्व मंगलवार से प्रारंभ हुआ है, वही लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता भी लगी हुई है ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले में सार्वजनिक खुले स्थान पर शराब पीने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु आदेश किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जी.डी. शर्मा के निर्देशन तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के नेतृत्व में पूर्व में लगातार कार्यवाही की जाती रही है। इसी क्रम में दिनांक 08/04/2024 को शहर के विभिन्न स्थान कहचरी चौक, दलसागर, ज्यारतनाका से 10 आरोपीयो को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकडा गया आरोपियो का डाक्टरी मुलाहिजा कराकर आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिन पर प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय चालान पेश किया जावेगा।

आरोपीः-
अरविन्द पिता रामप्रसाद वाडीवा उम्र 32 साल नि. खमरिया बादलपार कुरई।
रूपेश शर्मा पिता नरेन्द्रनाथ शर्मा उम्र 55 वर्ष नि. हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बारापत्थर सिवनी।
हृदयसिंह बड्ट्टी पिता विरेन्द्र सिंग उम्र 28 साल नि. दिलबाग नगर थाना डूंडासिवनी
राजा करोसिया पिता सुन्दरलाल करोसिया उम्र 22 वर्ष नि. झिरिया मोहल्ला सिवनी।
सुरेन्द्र खोब्रागडे पिता पेकराम उम्र 35 वर्ष नि. छीतापार कुरई।
अमन भलावी पिता देवराम भलावी उम्र 32 साल नि. छीतापार कुरई।
आशाराम सोनी पिता भोला जी सोनी उम्र 47 साल नि. चूना भट्टी थाना डूंडासिवनी।
अजय पिता हरिप्रसाद सिरसाम उम्र 23 साल नि. खाखरा बादलपार कुरई।
प्रवीण दुबे पिता महेश कुमार दुबे उम्र 41 वर्ष नि. ग्राम आलेझिरी थाना वारासिवनी जिला बालाघाट।
राहुल बिसेन पिता राजेन्द्र बिसेन उम्र 32 साल नि. उडईपानी बंजारी थाना केवलारी।

कार्यवाही में –  निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि. राहुल काकोडिया, प्र.आर. रामअवतार डेहरिया, मनोज पाल, आरक्षक नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, विक्रम देशमुख, शिशुपाल सोलंकी, अजेन्द्र, लोकेश, अजय मिश्रा, सुधीर डेहरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *