Yogesh suryawanshi 12 दिसम्बर, गुरुवार
सिवनी/गोपालगंज : विगत दिवस भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा सिवनी आये थे भाजपा कार्यालय में रायसुमारी हुई जिसमे मंडल अध्यक्ष का सपना लिए दावेदारों ने दमखम के साथ
अपने अपने समर्थकों से अपना नाम आगे रखवाया किसी ने वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपना नाम आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो कोई अपने समर्थकों और जातिगत समीकरण के अनुसार अपनी गोटी फिट करने में लगा था पर लखनवाड़ा मंडल में अन्य दावेदारों को
छोड़ दिया जाए तो मुख्य रूप से दुर्गेश चक्रवर्ती, की दावेदारी मजबूत दिखाई दी है मंडल अध्यक्ष बनने की कवायत में दर्जनों नाम सामने आ रहे हैं।
पर दुर्गेश चक्रवर्ती जो की लखनवाड़ा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष में अपनी साफ सुथरी छवि और अपने नेताओं के करीबी होने के चलते रायसुमारी में उनका नाम भी दमखम के साथ उनके समर्थकों सहित नेताओं ने आगे बढ़ाया, पदाधिकारीयों ने भी उनका नाम आगे बढ़ाया, युवा नेता दुर्गेश चक्रवर्ती का नाम भी दमखम के साथ रखा गया है, सिवनी विधानसभा की अगर बात करें तो दुर्गेश चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में सबसे आगे निकलकर सामने आए हैं।
अब ऐसे में देखना होगा भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार नेता दुर्गेश चक्रवर्ती को क्या मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देगे