Yogesh suryawanshi 06 अक्टूबर, शुक्रवार

सिवनी/डूंडा सिवनी : जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक नंदकिशोर साराठिया 50 वर्ष जो कि गोपालगंज शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। निवासी डूंडा सिवनी ने बीती रात्रि गहरा नाला के पास फांसी लगा कर मौत को गले लगाया। सोसाइट नोट में कुछ लोग पैसे के लिए परेशान करने के कारण फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलने पर डूंडा सिवनी पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

इनका कहना है कि – गहरा नाला से लगभग 200 फीट अन्दर फांसी लगाया जिसमें मौत हो गई एक पत्र मिला जिसमें कर्ज अधिक होने के कारण फांसी लगाई – डूंडा सिवनी प्रभारी किशोर बामनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *