कुरई डुंडा सिवनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Yogesh suryawanshi 23 जनवरी, गुरुवार
सिवनी/कुरई: पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता भा.पु.से. के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एस.डी.ओ.पी. बरघाट ललीत गठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई और थाना डुण्डा सिवनी की संयुक्त कार्यवाही दिनांक 22-23/01/2025 की दरम्यानी रात्री विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर उडिसा से वाहन कार इको स्पोर्ट क्रमांक ओड14ए3322 पर मादक पदार्थ गांजा को सिवनी लाने की सूचना पर कुरई स्थित वाहन चेकिंग लगाई गई तभी नागपुर तरफ से आ रही वाहन कार इको स्पोर्ट क्रमांक ओड 14ए3322 आई जो पुलिस को देखकर वाहन का चालक भागने का प्रयास किया जिसे हमराह स्टाफ गवाहों की मदद से रोका गया कार की ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरेन्द छुआलसिंह पिता शंकर छुआलसिंह उम्र 49 साल निवासी ग्राम गडागुडम जिला खोरधा उडीसा एवं बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार स्वाईन पिता कैलाश चन्द्र स्वाईन उम्र 37 साल निवासी बेगुनिया थाना बेगुनिया जिला खोरधा उडीसा का होना बताये जिनकी और उनके वाहन कार की तलाशी ली गई जो कार के बोनट के अन्दर इंजन के ऊपर मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट कुल वजनी 20 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती तीन लाख रूपये का मिला जो गांजा मय वाहन कार सहित दोनो आरोपी से जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सराहनीय कार्य – लक्ष्मण सिंह झारिया थाना प्रभारी कुरई, उप निरी अजय कुमार जायसवाल, प्र.आर. श्याम वर्मा, सत्यकुमार इनवाती आरक्षक अविनाश पाण्डेय, बालचंद नगरधने, प्रकाश उइके, यशपाल उइके सभी थाना कुरई, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी डूण्डासिवनी, सउनि बालकृष्ण तिलगाम, प्र.आर.
शेखर बघेल, योगेश राजपूत आरक्षक विवेक बाथरे, सीताराम जावरे, अंशुमन राजपूत, अखिलेश महोरो सैनिक वकील खान सभी थाना डूण्डासिवनी प्रीतम मार्को जोनल सायबर ऑफि