Yogesh suryawanshi 23 अप्रैल बुधवार

 

सिवनी/रेड्डी : जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 63 वर्षीय एक बुजुर्ग ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी की जम कर पिटाई हुई। हालांकि इस दौरान मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुरई पुलिस ने कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के गांव ननिहाल गई हुई थी। गांव

 

में ही पड़ोस में शादी थी। वहीं आरोपी गांव में ही घूम-घूमकर चना मुर्रा फूटने सहित अन्य सामान बेचता था। सोमवार की रात गांव में शादी में शामिल होने मां चली गई। वहीं घर पर बच्ची और उसकी नानी थी। रात होने पर आरोपी घर के पास ही सो गया। देर रात शादी से वापस लौटने पर मां ने देखा कि आरोपी अपने कपड़े पहन रहा है और बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। मां ने तत्काल शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया और आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी कुरई के रेड्डी गांव निवासी विटोवा लाड़े (63) को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed