Yogesh suryawanshi
सिवनी,(मध्य प्रदेश)। सिवनी जिले के युवा उद्यमी विजय नंदन बुधनी पहुँचे। यहां माँ नर्मदा बुधनी घाट तट पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने समर्थकों और स्वजनों के साथ माँ नर्मदा मैया को चुनरी भी चढ़ाई। हाल ही में मीडिया से सुर्खियों में आए विजय नंदन ने बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है।
वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने होंगे। बुधनी पहुँचे विजय नंदन ने मीडिया से बातचीत करते हुए। बताया कि उन्होंने मां नर्मदा से विजयश्री का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बताया कि वे बुधनी विधानसभा में आम जन से रूबरू होने और उनकी समस्या जानने के लिए यहां आए हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देने का मन बना चुके है।
सिवनी का एक नौजवान जो कि बैटरी का व्यवसाय करता है, उसने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस बार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी विधानसभा सीट, बुधनी में चुनौती देने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कदम बढ़ाया है। विजय नंदन एक युवा उद्यमी हैं, जो मध्यप्रदेश के उद्योग सेक्टर में अपनी पहचान बना चुके हैं। विजय नंदन ने केवल व्यवसाय में ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा में भी अपना योगदान दिया है। विजय नंदन ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह बुधनी विधानसभा से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।