मनीष कुमार

मुंगेर मुख्यमंत्री के आगमन पर सर्वदलीय संघर्ष समिति का फूटा आक्रोश ,

मुंगेर मुख्यालय में किया प्रर्दशन, अनुमंडल पदाधिकारी एएसपी ने प्रर्दशनकारियो को नोंक झोंक , किला गेट पर रोका, सौंपा ज्ञापन

मुंगेर । आज बुधवार को मुंगेर पंहुचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी प्रगति यात्रा में जंहा मुंगेर के सर्वदलीय पार्टी के नेतागन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की नारेवाजी।

मुंगेर जिला में हुए बाढ़ राशि घोटाला, स्मार्ट मीटर, वासगीत पर्चा, जिला मुख्यालय के नजदीक मुंगेर विश्वविद्यालय का भवन निर्माण, मुख्यालय के प्रमुख सड़कों का निर्माण, वहान जाँच के नाम पर पुलिसिया जुल्म जमालपुर के अंचल पदाधिकारी एवं आर ओ के द्वारा गरीब पीडितो को डराने धमकाने सदर अंचल पदाधिकारी की संपत्ति की जांच करने एवं वर्तमान जिला पदाधिकारी के तबादले को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा प्रगति यात्रा पर मुंगेर पहुंचे सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर विरोध हुआ! वही बुधवार को दोपहर 1:00 बजे सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक सह सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव सीपीआई नेता दिलीप कुमार वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद राजद के उपाध्यक्ष आदर्श कुमार राजा जाप के जिला अध्यक्ष पप्पी उर्फ पप्पू यादव जन सुराज के संरक्षक दिनेश कुमार सिंह बसपा के जिला प्रभारी कृष्णा नन्द राऊत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता व शोषित पीड़ित मुंगेर स्टेशन से जुलूस निकाल सड़क पर आ गए और जमकर बवाल काटा प्रदर्शनकारी बाढ राशि घोटाले की जांच करो स्मार्ट मीटर निरस्त करो जिला पदाधिकारी का तबादला करो भूमिहिनो को वासगीत पर्चा दो मुख्यालय के सड़क का निर्माण करो वाहन चेकिंग के नाम पर मारे गए इमाम फिरोज की हत्या की जांच करो आदि नारे लगा रहे थे

इस दौरान संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर यात्रा दर यात्रा करने वाले मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा महज ढकोसला और वसूली अभियान का एक हिस्सा है नेताओं ने कहा कि बाढ़ राशि की घोटाला, स्मार्ट मीटर का तुगलकी फरमान वहान चेकिंग के नाम पर फिरोज की पीट-पीट कर हत्या समाहरणालय से लेकर प्रखंड अंचल कार्यालय तक व्याप्त भ्रष्टाचार व लूट खसोट सड़क की जर्जरता जल नल योजनाओं में केवल लूट जिला पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं क उपेक्षा इस बात का प्रमाण है की सुबे बिहार की दुर्गति कर प्रगति यात्रा पर निकले नीतीश कुमार अब मानसिक रूप से दिवालिया हो गए है और चुनावी वर्ष में वसूली यात्रा पर निकल अपने और अपने कुनबों के महत्वाकांक्षा पुरा करने में लग गए हैं जनता जिसका मुंह तोड़ जवाब देगी।

मौके पर जाप के प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी सपा के जिला उपाध्यक्ष रामनाथ राय प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर सीपीआई के प्रभारी सचिव विजय रजक मिथलेश यादव अशोक भारत मो आजम अमरशक्ति विपिन यादव मनोज क्रांति संजय यादव गोपाल वर्मा मथुरी यादव छडपन मंडल सुरेन्द्र यादव अमित कश्यप अशोक शर्मा मो जज्जबी आलम कालेश्वर मंडल रामजी महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *