संजय श्रीवास्तव
आरा। महान देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती जिला मुख्यालय आरा में ” देश प्रेम दिवस ” भोजपुर जिला प्रशासन और नवोदय संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे धुमधाम से राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई। आयोजन का संचालन संस्था के डी.राजन , अधिवक्ता ने किया। प्रतिमा बतौर मुख्य अतिथि तनय सुलतानिया, जिला पदाधिकारी भोजपुर, आरा, निरोज कुमार ‘ भगत ‘श्रीमती अनुप्रिया, कला सांस्कृतिक एवं युवा विभाग पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया। मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा की आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि जिनके जयंती मनाई जा रही वै शिखर के महान पुरुष थे, वे इतने तेज उर्जावान थे की उनके पराक्रम का व्याख्या उनके नारों मिलती ” तुम मुझे खुन दो, हम तम्हे आजादी देगें “। इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉक्टर) कन्हैया बहादुर सिन्हा,डॉक्टर गांधीजी राय, प्रोफेसर बलिराज ठाकुर, सरदार गुरु चरण सिंह, रजी अहमद, डॉक्टर किरण कुमार, राणा प्रताप सिंह, श्री आनन्द मोहन सिन्हा, श्री मणी भूषण श्रीवास्तव, सुनिल नैयर, अवधेश कुमार पाण्डेय, चन्द्र भानु गुप्ता, सुमन पाण्डेय, डॉक्टर मृत्युंजय कुमार वर्मा, प्रोफेसर र्निमाण कुमार सिंह, उमा कान्त ओझा, कर्नल राणा सिंह, बब्लू सिंह, मनोज कुमार सिंह, कुमार निर्मल सुधीर, राज बिहारी सिंह, चितरंजन प्रसाद सिन्हा ” सदन ” इन्द्र भान सिंह, संदीप कुमार,रवि सहाय, श्री दिलीप कुमार सिन्हा, बिरेंद्र कुमार ओझा, सज्जन कुमार, डॉक्टर विवेक राज, डॉक्टर विकास गुप्ता, यशवंत सिंह, अमित कुमार ” बन्टी ” श्री मोहन ठाकुर, दीपक कुमार, कुमुद पटेल, आशुतोष कुमार पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार, रवी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। विशेष तौर पर भारत स्काउट और गाइड भोजपुर के सैकड़ों छात्र/छात्राओं का खुबसुरत परेड प्रस्तुत संतोष कुमार के नेतृत्व मे निकाला जायगा। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संरक्षक प्रोफेसर(डॉक्टर) कन्हैया बहादुर सिन्हा जी ने किया।
उत्तर प्रदेश
उत्तराखण्ड
ओडिशा
छत्तीसगढ़
जम्मू-कश्मीर
ताजातरीन
दक्षिण भारत
दिल्ली
प.बंगाल
पंजाब
बिहार
भोजपुर जिला
मध्य प्रदेश
राजस्थान
वीडियो
हरियाणा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया
