Vijay shankar
पटना, 23 जनवरी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की 127वीं जयंती बिहार बार काउंसिल भवन में मनाई गयी। जेपी सेनानी नीलिमा सिन्हा एवं कृष्ण बिहारी समारोह के मुख्य अतिथि थे।
वक्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्सुनील कुमार सिन्हा ने की। समारोह में विकास कुमार, विवेक कुमार, विवेक भूषण, लक्ष्मण लाल पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार दूबे, सुनील कुमार सिंह नें अपने विचार व्यक्त किये।