विजय शंकर 
पटना : सीमांचल के चार दिवसीय दौड़ा के अंतिम दिन जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे अररिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह जी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा आज अपनी सीमांचल दौड़ा के क्रम में अंतिम दिन ‘कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का संवाद’ कार्यक्रम में अररिया पहुंचे, जहां स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पंचायत से जिला तक के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद, गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बिहार गौरव गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष पटेल ने किया, वही सफल संचालन सुनील चंद्रवंशी ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम पार्टी की अंतिम इकाई, बूथ अध्यक्ष सचिव की मजबूती के प्रति संकल्पित हैं। कोई भी पार्टी मजबूत तब होती है जब उसके संगठन होते हैं और संगठन तब बेहतर होता है जब कार्यकर्ता अंतिम इकाई तक हो, इसीलिए हमने यह कार्यक्रम ‘कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष’ चलाया मुझे फणीश्वर नाथ रेणु की इस धरती पर आकर एक अद्भुत आनंद महसूस कर रहा हूं। मैं इस महान आत्मा महान साहित्यकार को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! कुछ जगहों पर पिछले विधानसभा में हमारे पार्टी की हार हुई हम, उसे अवसर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार समाज के अंतिम वर्गों की चिंता करते हैं वह कभी भी भोट की नहीं, वोटर की चिंता करते हैं। संगठन बूथ अध्यक्ष एवं सचिव उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है! पहले पार्टी  का काम परंपरागत तरीके से होती चली आई है, अब हम इसमें तकनीक का प्रयोग कर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए कार्य का अवलोकन करेंगे। कार्यकर्ताओं का मेहनत बेकार नहीं जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए अररिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव शगुफ्ता अजीम ने कहा कि मेरी हार के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा पड़ा है, उन्हें सिर्फ प्यार व सम्मान की आवश्यकता है, वह पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने अपने कार्य में लग गए हैं। कार्यक्रम के अंत मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत माता के सपूत मिशाइल मैंन ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम आजाद साहब के पुण्य तिथि पर नमन कर श्रधांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शक्ति सिंह शोला, सचिव रणविजय सिंह कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा, जेवा खातून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, प्रवक्ता अरविंद निषाद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ रमण, युवा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, छात्र के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम, अररिया के लोकसभा प्रभारी अविनाश कुमार एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *