विजय शंकर 

पटना : कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एन एस यू आई द्वारा पूरे देश में शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरआत की है जिसमें बिहार एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार में पदयात्रा निकाला जाएगा जिसकी शुरुआत पटना के एन आई टी मोड़ से लेकर पटना कॉलेज गेट तक किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा भी इस पदयात्रा में शामिल हुए और पटना कॉलेज गेट से एन एस यू आई के रथ को एन एस यू आई का झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा , कांग्रेस विधायक राजेश राम , कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़ , बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ,बिहार एन एस यू आई के अध्यक्ष चुन्नू सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी , अरविंद चौधरी , प्रदेश महासचिव अली रज़ा हाशमी, प्रदेश सचिव विवेक पटेल , पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के काउंसलर खालिद जमशेद एवम मानसी झा के साथ साथ सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *