आरा से संजय श्रीवास्तव

आरा। शहर में चर्चा का विषय बनी महिला सहयोगी टीम
एंकर। टीम को देखते हैं भाग खड़े होते हैं शरारती तत्व
आरा। आरा शहर में महिला सहयोगी टीम काफी चर्चा में है। शहर में घूम रहे शरारती तत्वों पर इनकी पैनी नजर है। प्रतिदिन बाइक पर सवार होकर यह महिला सहयोगी टीम शहर के विभिन्न गली मोहल्ले से लेकर कोचिंग सेंटर स्कूलों में भी अचानक पहुंचकर छात्र-छात्राओं के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव भी इन महिला सहयोगी दल को बधाई दिए हैं। बता दे की भोजपुर जिले के पूर्व एसपी संजय कुमार सिंह ने महिला सहयोगी दल का गठन 7 सितंबर 2022 को किया था। किया था। उसके बाद शहर में जो शरारती तत्व घूमते थे उन पर शिकंजा कसने लगा है। शुक्रवार को आरा शहर के बी डी पब्लिक स्कूल में महिला सहयोगी दल पहुंचकर सभी क्लास रूम में जाकर छात्र और छात्राओं को संदेश दिया। सायरन बजाती हुई उनकी बाइक जब सड़कों से गुजरती है तो एक अलग ही नजारा देखने को सड़कों पर मिलता है। इधर बीडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजेश राजमणि ने एसपी भोजपुरी प्रमोद कुमार यादव को बधाई देते हुए कहा कि महिला सहयोगी दल बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं। इससे लोगों के बीच अच्छा संदेश जा रहा है।
बाइट प्रिंसिपल राजेश राजमणि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *