धनबाद ब्यूरो

धनबाद: कोलकाता स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में फुजीफिल्म इंडिया की ओर से भारत के जाने – माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की ओर से फैशन फोटोग्राफी का वर्कशॉप आयोजन किया गया। डब्बू रत्नानी अब तक भारत के सभी सेलिब्रिटी का फोटोग्राफी कर चुके हैं। ईस्टर्न इंडिया से आए हुए सभी मेंटर से फुजीफिल्म कंपनी के इस्टर्न इंडिया के हेड राकेश सोनी ने दब्बू रत्नानी से अवगत करवाया। इसी क्रम में इस्टर्न इंडिया के फूजीफिल्म कंपनी के एक्स एम्बेसडर्स बापी घोषाल ने रतनानी से मुलाकात की। आपको बता दे बापी घोषाल सिर्फ ईस्टर्न इंडिया के ही नही बल्कि पूरे इंडिया के फोटोग्राफी इंडस्ट्री के एक जाने-माने व्यक्ति है। प्यार से सभी फोटोग्राफर बापी दा से बुलाते हैं। बापी घोषाल वर्तमान में ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन के वरीय उपाध्यक्ष हैं एवं झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में संरक्षण है। पूरे ईस्ट इंडिया से लगभग 200 फोटोग्राफर इस वर्कशॉप में भाग लिए थे। जिसमें से झारखंड से लगभग 20 फोटोग्राफर वर्कशॉप में भाग लिए। ईस्ट इंडिया के फुजिफिल्म इंडिया की टेक्निकल हेड डी. के. पटनायक, रोहन धवन, सौरभ जोशी, दीपाली जौहर, झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित उर्फ गब्बर भाई , झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अभिमन्यु कुमार, धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रतन दे,आरजू भाई ,बिट्टू कुमार, उड़ीसा से फुजीफिल्म के मेंटर मिथुन जेना, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल एवं असम से लगभग 200 फोटोग्राफर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *