संजय श्रीवास्तव
आरा। 3 मार्च को देर शाम पद्मश्री भीम सिंह भवेश को शहर के लगभग सभी प्रख्यात चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा की तरफ से सम्मानित किया गया। उनका स्वागत आई एम ए प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने किया सचिव डॉक्टर संगीता सिंह ने फूलों के गुलदस्ता और मोमेंटो देकर मुसहरों के मसीहा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह आसमान की ऊंचाइयों तक जाए डॉक्टर एसके रूंगटा ने प्रशस्ति पत्र पढ़ा एवं आई एम के प्रेसीडेंट डॉक्टर डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। प्रख्यात डॉक्टर में डॉक्टर जीत शर्मा डॉक्टर विजयलक्ष्मी शर्मा डॉक्टर आरएन शर्मा डॉक्टर पी सिंह डॉ बीएन राय डॉक्टर कन्हैया सिंह डॉक्टर के के सिंह डॉक्टर नवीन सिंह डॉक्टर बीके शुक्ला डॉक्टर जीवेश डॉक्टर रामकृष्ण डॉक्टर विजय गुप्ता डॉ राजीव रंजन डॉक्टर विकास डॉक्टर बालाजी श्रीवास्तव डॉक्टर अभय आनंद डॉक्टर नरेश प्रसाद डॉक्टर राना वीरेंद्र डॉक्टर अमित जयसवाल डॉक्टर मनीष सिंह डॉक्टर गुंजन डॉक्टर संगीता गुप्ता सहित काफी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे। मौके पर संबोधित करते हुए पद्मश्री डॉक्टर भीम सिंह भवेश ने सभी डॉक्टर को धन्यवाद दिया। बहुत सारी बातों को उन्होंने शेयर भी की।