रामभजन

पटना सिटी  : रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से अशोक राज पथ, हाजीगंज, पटना सिटी पर शिविर लगाकर श्री श्याम निशान शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रोटरी सदस्यों के द्वारा हजारों की संख्या में शोभायात्रा में चल रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। शिविर पर भक्तों के लिए पानी की बोतलों की भी व्यवस्था क्लब की ओर से की गई थी।

मौके पर क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार ,प्रोजेक्ट चेयर कुमुद रंजन, सचिव अभिषेक पैट्रिक, ललित अरोड़ा, संजय सिन्हा, राजेश दीवान बिंदेशवरी कपूर, सुनील केशरी, ओम जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद, देवेश नवाडिया, वार्ड पार्षद रो विनोद कुमार,राम कुमार समेत अनेक रोटरी सदस्यों भक्तों को अपनी सेवाए प्रदान कर पुण्य के भागी बनते दिखे। विदित है की रोटरी पटना सिटी यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयर के नेतृत्व में वर्षों से करती चली आ रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *