कायस्थ समाज एकजुट होगा तभी समाज को मिलेगा लाभ : अजय वर्मा
Vijay shankar
पटना । चित्रगुप्त समाज, बिहार के द्वारा अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसमें पूरे पटना के कायस्थ समाज के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। साथ ही पकौड़ी पकवान के साथ भाई भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने खान-पान के साथ रंग गुलाल से होली खेली और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया।
इस मौके पर चित्रगुप्त समाज के महासचिव अजय वर्मा ने कहा की होली का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है और यह सद्भाव चित्रगुप्त समाज के होली मिलन में भी नजर आया है । आज हर्ष की बात है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी ने शिरकत की और होली महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने चित्रगुप्त समाज के लोगों को एकजुट रहने पर बल दिया और कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा समाज की ताकत का लाभ इस समाज को नहीं मिलेगा।
इस मौके पर पूर्व वार्ड आयुक्त व नगर निगम चेयरमैन की प्रत्याशी रही माला सिन्हा नजर आई। चित्रगुप्त समाज के सभी पदाधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव,अशोक कुमार सिन्हा,दीपक कुमार,गोविंद शंकर, पंकज कुमार सिन्हा, ललन प्रसाद आदि शामिल हुए।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्णा अतुल, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा, माया श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा आदि शामिल हुए।