vijay shankar 

पटना सिटी : समस्त प्राणी जगत के पाप-पुण्य का लेखा जोखा करने वाले कलमजीवियों के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस में गोष्ठी, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक सध्या सम्पन्न हुई।
चित्रगुप्त बन्दना से आरम्भ हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जाति विशेष के नहीं अपितु समस्त प्राणी जगत के देवता है, अक्षरदाता है। राष्ट्र के नवनिर्माण में उसे सहार बनाने में कलमजीवियों की अहम भूमिका है। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक आयोजन करने के लिए संस्थान को बधाई दी और कहा कि इससे समाज में जागृति और चेतना पैदा होगी।
समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य गीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण ने की मुख्य अतिथि डॉ० गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कलमजीदी समाज ने राष्ट्र को एक नई और रचनात्मक दिशा दी है। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधान सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

मंचस्थ अतिथियों को शॉल व पौधा देकर सम्मानित किया गया। चर्चित कवयित्री डॉ० आरती कुमारी (मुजफ्फरपुर) के गजल संग्रह बचाकर साथ रखना है का लोकार्पण कविवर सत्यनारायण ने किया। इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘कलमजीवी’ का लोकापने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि कलम जाति और धर्म से परे है। कलमजीवियों ने इसकी स्वतंत्रता बनाये रखी है। पूर्व मंत्री व विधायक नवीन नवीन ने इस अवसर पर कहा कि कलमजीवो समाज की राष्ट्र को पूर्णतः साक्षर बनाने में अहम भूमिका है। दूरदर्शन, पटना के कार्यक्रम प्रमुख डॉ० राज कुमार नाहर, विद्ययक अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण पई सिन्हा, डॉ० रत्ना पुरकायस्थ, डॉ० अजय प्रकाश, निवर्तमान महापौर सीता साहू समाजसेवी रितेश रमण अ० ग० का० म० के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा आदि ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किए और कलमजीवी समाज को बधाई दी। कहा कि कलम की कोई जाति नहीं होती।

दीप जलाकर उद्घाटन करते अतिथि

इस अवसर पर संस्थान’ के संरक्षक हास्य अभिनेता राजु श्रीवास्तव की स्मृति में पहला सम्मान भोजपुरी फिल्मों के हास्य अभिनेता राहुल श्रीवास्तव सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए इकतीस कलमजीवियों को नामित सम्मानों एवं चित्रगुप्त सेवा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवयित्री प्रो० (डॉ०) सुधा सिन्हा को डॉ० दीनानाथ शरण सम्मान, कवयित्री डॉ० आरती कुमारी को कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना सम्मान, भोजपुरी हास्य अभिनेता राहुल श्रीवास्तव को राजू श्रीवास्तव सम्मान, गाधीवादी चिंतक प्रो० एस० नारायण को जटाशंकर दास सम्मान, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सेवा निवृत्त संकायाध्यक्ष प्रो० (टॉक) रविजय नारायण सिन्हा को पद्मश्री डॉ० शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सम्मान पटना दंत महाविद्यालय के सेवा निवृत प्राध्यापक डॉ० ज्योति प्रसाद को डॉ० फणिभूषण प्रसाद सम्मान, हाजीपुर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति श्री विजय कुमार को कायस्थरत्न कृष्णनन्दन सहाय सम्मान भवन निर्माण विभाग के पूर्व बीफ ऑकिटेक्ट ई० अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान, शिक्षिका सुनीता सिन्हा को प्रो० (डॉ०) इन्दिरा सिन्हा सम्मान बि० प्र० से० के पूर्व अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव को रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान, वरिष्ठ कवयित्री डॉ० अलका वर्मा को डॉ० हरिवंश राय ‘बच्चन’ सम्मान, शावर विकास को गीतकार गोपीबल्लभ सहाय सम्मान, डॉ० पूनम सिन्हा ‘श्रेयसी को कृष्णा जयैय्यार सम्मान, कवयित्री लता सिन्हा ज्योर्तिमय को डॉ० मुरलीधर श्रीवास्तव ‘शेखर सम्मान, लघु कथाकार डाँ० पुष्पा जगुआर को हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉक रंजीत कुमार को स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान, समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा (गुल्ल) को अनिल कुमार सिन्हा सम्मान पार्श्व गायक निखिल रितेश सिन्हा को संगीतकार चित्रगुप्त सेवा सम्मान, यूनीवार्ता के उप संपादक प्रेम कुमार को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान पटना सिटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को असुर प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया।
भोजपुरी फिल्मों के निर्माता- निर्देशक दीप श्रेष्ठ, हवाईन गिटारिस्ट सुबोध नन्दन सिन्हा, कलाकार के निर्देशक रमेश कुमार सिन्हा, ‘लक्ष्या के महासचिव संजय कुमार ‘अलबेला’ समाजसेवी अमर कुमार सिन्हा, शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ० नम्रता आनंद, प्रेम कुमार वर्मा, समाजसेवी श्वेता श्रीवास्तव, नन्दन एव एवं अंतर्राष्ट्रीय मनवाधिकार संघ को “चित्रगुप्त सेवा सम्मान 2022 से शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
आरंभ में अतिथियों का स्वागत पूर्व निगम पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा ने किया तथा आभार ज्ञापन गणेश कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवयित्री डॉ० आरती कुमारी (मुजफ्फरपुर) की गजल श्रोताओं द्वारा सराही गयी निहारिका, उर्मिला मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, सार्थक सक्सेना, प्रियांशी शालु, कुमार
पंकज, पावनी, उज्जवल, उजाला आदि कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। मौके पर देवेन्द्र बहादुर माथुर ई० बाल कृष्ण सहाय, रमेश चन्द्र अम्बष्ट, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश राज रवि श्रीवास्तव, लल्लू शर्मा, सतोष कुमार सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, सुरज सिन्हा, देवेन्द्र बहादुर माथुर, अरुण कुमार सिन्हा, डॉ० अशोक कुमार सिन्हा, अतीश कुमार, राजीव रंजन सिन्हा आदि सक्रिय रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *