बिहार ब्यूरो  

पटना : 74 मे जे पी पर हुए लाठी प्रहार की स्मृति मे आज पूर्व सांसद आर के सिन्हा को ” लोकनायक जय प्रकाश सम्मान” से जे पी सेनानियों ने सम्मानित किया| अन्नपूर्णा सभागार मे संपूर्ण क्रांति मंच की सभा की अध्यक्षता करते हुए कुमार अनुपम ने जे पी सेनानियों की समस्याओं की चर्चा की| मुख्य अतिथि विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने 74 आंदोलन की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए मैंरवा और पटना सिटी गोलीकांड मे शहीद हुए जे पी सेनानियों को याद किया| संपूर्ण क्रांति मंच के उपाध्यक्ष जय प्रकाश महंत ने नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, गया,अरवल, खगरिया, मुंगेर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया आदि जिलों से आए जे पी सेनानियों का परिचय कराया और सभी की तरफ से आर के सिन्हा से आग्रह किया कि वे जे पी सेनानियों का नेतृत्व स्वीकार करें|
पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने संपूर्ण क्रांति आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जे पी सेनानियों का नेतृत्व स्वीकार करते हुए कहा कि एक प्रांतीय सम्मेलन मे संगठन की व्यस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि शिक्षा और व्यवस्था मे आमूल परिवर्तन की मांगों को पूरा करने के लिए काफी कार्य हो रहे हैं, लेकिन सामाजिक आंदोलन को गतिशील किए बगैर संपूर्ण क्रांति के सवालों को सरकार भी हल नहीं कर सकती| भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन सिर्फ सरकार पर निर्भर रह कर संपूर्ण क्रांति की राह पर आगे नहीं बढ़ा सकता. जे पी और गांधी ने भी ग्राम स्वराज के रास्ते लोकशक्ति को सशक्त बना कर राज शक्ति पर नियंत्रण की बात की थी|

सभा मे शंभू प्रसाद सिंह, विशेश्वर प्रसाद, ब्रह्मदेव पटेल, अनिल कुमार सिन्हा, अशोक घोष, योगेन्द्र प्रसाद मोदी, कृष्ण कुमार चौधरी, महेश शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, विशाल सिंह, रवि रंजन कुमार समेत कई जे पी सेनानी उपस्थित रहे |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *