संजय श्रीवास्तव

आरा। आरा शहर के एस एन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल और एस एन मेमोरियल स्कूल में एकजुट होकर बड़े ही धूम धाम से विद्यालय का वार्षिक खेल महोत्सव मनाया मनाया। इस खेल महोत्सव का आगाज़ जुम्बा डांस से किया गया जो अभिभावकों का सबसे पसंदीदा डांस रहा क्योंकि इसमें भाग लेने वाले सभी छोटे बच्चे थे। तत्पश्चात सारे खेलो का आगाज़ मार्च पास्ट से किया गया जिसमे विद्यालय में बनाया चारो हाउस ने अपना अपना जौहर बिखेरा।विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने अपना अभिवादन भाषण से सबका अभिवादन किया। और विद्यालय के प्राचार्य, निर्देशक महोदय जन्मेजय सिंह, निर्देशिका स्मिता सिंह ने अंग वस्त्र से सबका अभिवादन किया। दोनो विद्यालय के बच्चे के लिए आयोजित कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप, और भी अन्य खेलो का आयोजन बहुत ही सुदृढ़ तरीके से किया गया। अंत में सभी हाउस में न्यूटन हाउस बना हाउस ऑफ द ईयर, और लडको में अतुल कुमार बना एथलीट ऑफ द ईयर और लड़कियों में अनामिका कुमारी एथलीट ऑफ द ईयर बनी। इस मौके पर शहर की मेयर इंदू देवी, एसडीओ ज्योति लाल सहदेव, बड़हरा क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा देवी, कुंवर सिंह कॉलेज के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रदीप सरकार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सर्जन डॉक्टर कुमार जितेंद्र, झारखंड के पूर्व डीएस पी के के राय, विद्यालय के निर्देशक जन्मेजय सिंह, निर्देशिका स्मिता सिंह, पकड़ी पंचायत के मुखिया अनिल सिंह, अवधेश , सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया दुर्गेश चौरसिया, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मालती देवी मौजूद रहें। बता दे की वक्ताओं ने एक से बढ़कर एक शिक्षा के प्रति संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *