पूर्व विधानपार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला चुनाव प्रभारी प्रो. रणवीर नंदन ने करवाया भाजपा रोहतास जिला का चुनाव

विजय शंकर

सासाराम/पटना। संगठन महापर्व के पूर्णता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पूर्ण हुई। भाजपा के रोहतास के जिलाध्यक्ष के रूप में संतोष पटेल को सर्व समिति से चुन लिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के आदर्श पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के छवि पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से हुआ।

पूर्व विधानपार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला चुनाव प्रभारी प्रो. रणवीर नंदन ने भाजपा, रोहतास के जिला कार्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व कृषिमंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्यारेलाल ओझा के संचालन में आयोजित जिला के सभी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों व समर्पित देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष पटेल के नाम की घोषणा की।
मंच पर उपस्थित शाहाबाद के सह प्रभारी अशोक भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह भोलाजी की उपस्थिति में जिला के उनचास मंडल अध्यक्ष में चार अनुपस्थित को छोड़ सभी पैंतालीस मंडल अध्यक्ष के समर्थन से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी ने की।इस अवसर पर उद्बोधन के क्रम में और भाजपा के अनुशासन एवं संस्कृति का जिक्र करते हुए जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी भावुक हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए संतोष पटेल को एक सुलझा,अनुभवी और योग्य नेता बताया,इस क्रम में क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा की इनके इतने दिनों में इनकी सुलझे व्यक्तित्व को देखते हुए मैं कहूंगा की इनके द्वारा जिला में किया गया कार्य संगठन के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष पटेल के साथ जिला संगठन को और सशक्त बनाकर विधानसभा चुनाव के सभी सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यालय के सभागार में अंत्यंत पारिवारिक और भावुक पल में संगठनात्मक जिला नेतृत्व के दायित्व का विनिमय हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के इस अनुशासित और भावुक पारिवारिक परिवेश एक आदर्श राजनीतिक संदेश संप्रेषित किया।
इसअवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा की सभी बूथों को संवर्धित कर मंडल व विधानसभा क्षेत्र को मजबूती प्रदान कर भाजपा के अनुशासित व कर्मठ कार्यकर्ता जिला के सभी विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

इस बैठक में प्रमुखत: जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरुण पांडेय, विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, नवीनचंद्र साह,रामायण पासवान, सुनीता गुप्ता, रेशमा कुमारी, अभिषेक तिवारी, सत्यनारायण पासवान,आरती गुप्ता, कन्हैया सिंह,इंजि.पुलकित सिंह,प्रिंस राज,अंशु सिंह, इंद्रजीत सिंह,वकील खरवार,प्रभाकर तिवारी, निर्दोष पांडेय, कमलेश सिन्हा,रवि सिंह, राजीव रंजन सिंह इत्यादि के साथ सभी मंडल अध्यक्ष व जिला के मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *