ara news: 26 सितंबर को आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह

संजय श्रीवास्तव
आरा। 26 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी करेगी परिवर्तन संकल्प रैली आएंगे प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह
एंकर। आगामी 26 सितंबर को आरा के कांग्रेस मैदान में भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली की सफलता को लेकर प्रेस वार्ता की गई । संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सह परिवर्तन संकल्प रैली के संयोजक पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की किसान विरोधी नौजवान विरोधी एवं जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन संकल्प रैली में हजारों की संख्या में भोजपुर जनपद के लोग शिरकत करेंगे देश को दो बड़े पूंजीपतियों अडानी और अंबानी के हवाले कर राष्ट्र के संपदा को बिक्री कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के साथ धोखा किया है नौजवानों को रोजगार छीनकर सड़क पर खड़ा कर नौजवानों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया है। संकल्प रैली में प्रदेश और प्रदेश के बाहर के भी नेता पहुंच रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है बड़ा सा पंडाल बनाया गया है। प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव प्रमोद राय अधिवक्ता दो उमेश्वर प्रसाद सिंह डॉक्टर राणा संतोष कुमार सिंह डॉक्टर हरेंद्र सिंह डॉक्टर सत्यदेव सिंह डॉक्टर इंदल सिंह और डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह मौजूद थे ।