ara news- 7 सितंबर को आरा आएंगे पूर्व सांसद आनंद मोहन

संजय श्रीवास्तव
आरा। 7 सितंबर को राष्ट्रीय कुंवर सेना के द्वारा आयोजित पूर्व सांसद भारत के नेल्सन मंडेला आनंद मोहन एवं पूर्व सांसद लवली आनंद का जन संवाद सह सम्मान समारोह में आगमन होगा। कार्यक्रम को लेकर आरा में रामबाबू सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता में समारोह को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय कुंवर सेना के निर्मल सिंह सक्रवार,डॉ.रघुवर प्रसाद ,रामबाबू सिंह ,संजय सिंह मुखिया ,मनोज सिंह ,प्रयाग यादव पप्पू यादव, राम सकल सिंह भोजपुरिया, विजय सिंह संजय सिंह मुखिया, लादेन यादव ,पवन सिंह, मनोज सिंह आदि थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्मल सिंह सक्रवार ,डॉ.रघुवर प्रसाद, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय कुमार सेना रामबाबू सिंह ने कहा कि आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में 7 सितंबर को यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव का दौरा का जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगह-जगह तोरण द्वार, हाथी, ऊंट, घोड़ा, बैंड बाजा ,मोटरसाइकिल एवं विभिन्न वाहनों से व्यवस्था की गई है।